इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 48 हजार की ठगीकुशीनगर के चैति मुहरी की शिवानी जायसवाल बनी शिकार


इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 48 हजार की ठगी
कुशीनगर के चैति मुहरी की शिवानी जायसवाल बनी शिकार

कुशीनगर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम जॉब के नाम पर एक युवती से ₹48,000 की ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला जनपद कुशीनगर के चैति मुहरी गांव का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिवानी जायसवाल ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर एक पेज चलाती हैं। हाल ही में उन्हें “कॉपी राइटिंग वर्क फ्रॉम होम” के नाम से एक लिंक प्राप्त हुआ। लिंक खोलने के बाद उनसे वॉट्सऐप ग्रुप ज्वाइन करने को कहा गया। इसके बाद ठग ने एक स्कैनर कोड भेजा और पैसे जमा कराने के लिए कहा।

शिवानी के अनुसार, कुछ ही घंटों में उनके खाते से कुल ₹48,000 रुपये निकाल लिए गए। यह पूरा खेल एक ही दिन में हुआ।

पीड़िता ने इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Related Post

Leave a Comment