मैनपुर के आदित्यराज ने एसएससी सीपीओ परीक्षा में पाई सफलता, बने उप निरीक्षक


कसया (कुशीनगर)। कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम मैनपुर टोला मुरलीपट्टी निवासी आदित्यराज ने पहले ही प्रयास में एसएससी सीपीओ (केंद्रीय पुलिस संगठन) की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर उप निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर चयनित होकर जनपद कुशीनगर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, आदित्यराज पत्रकार वीरेंद्र यादव एवं शिक्षा मित्र श्रीमती रेखा यादव के छोटे पुत्र हैं। वे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने हाई स्कूल (2016) एवं इंटरमीडिएट (2018) की परीक्षा नवजीवन मिशन स्कूल, कसया से उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। तत्पश्चात लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.एससी. (2021) प्रथम श्रेणी में प्राप्त की और राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद से बी.एड. (2023) की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रयागराज चले गए।आदित्य की सफलता पर उनके दादा श्री इंद्रासन यादव, माता रेखा यादव एवं पिता वीरेन्द्र यादव ने मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।आदित्यराज को बधाई देने वालों में नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, वरिष्ठ सपा नेता रामनिवास यादव, सपा नेता ए.के. बादल, पूर्व चेयरमैन केन यूनियन खड्डा लक्ष्मीनारायण यादव (मिठाई यादव), पूर्व जिलाध्यक्ष सपा पुरंदर प्रताप यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रामायण कुशवाहा, गिरिजेश यादव, रामप्रवेश यादव, पूर्व प्रधान फुलेना यादव, महेंद्र गुप्ता, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव, मनीष यादव, पवन कुमार शर्मा, हृदयानंद शर्मा, राजकुमार पांडेय, संजय यादव, डा. फैजुल हक, राज पाठक सहित क्षेत्रवासियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Post

Leave a Comment