दीपावली से पूर्व पडरौना को मिली बड़ी सौगात


दीपावली से पूर्व पडरौना को मिली बड़ी सौगात

राज्यसभा सांसद कुंअर आर.पी.एन. सिंह और सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास लाए रंग

📍 रिपोर्ट : गोलू मद्धेशिया | पडरौना, कुशीनगर

दीपावली से ठीक पहले पडरौना नगरवासियों के लिए खुशखबरी आई है। नगर को जोड़ने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों पर पुलों के निर्माण की लंबे समय से लंबित मांग को आखिरकार उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह उपलब्धि राज्यसभा सांसद कुंअर आर.पी.एन. सिंह और सदर विधायक मनीष जायसवाल के अथक प्रयासों का परिणाम है। इस निर्णय से पडरौना नगर में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार,
➡️ सुभाष चौक से शुगर फैक्ट्री मार्ग (किमी 2) पर स्थित क्षतिग्रस्त लघु सेतु के स्थान पर 3×4 मीटर स्पान आर.सी.सी. बॉक्स कल्वर्ट (लघु सेतु) का निर्माण कराया जाएगा।
➡️ वहीं पडरौना–माघी–विशुनपुरा–देवरिया पाण्डेय मार्ग (किमी 1) पर गंडक नहर पर 24×2 मीटर स्पान के लघु सेतु का नवनिर्माण कार्य प्रस्तावित है।

दोनों परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2025–26 की राज्य योजनाओं में सम्मिलित कर लिया गया है। सांसद आर.पी.एन. सिंह और विधायक मनीष जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इन सड़कों की जर्जर स्थिति और जनता की कठिनाइयों से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पुलों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की।

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इन पुलों के निर्माण से न केवल नगर बल्कि आसपास के गांवों के लोगों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को भी भारी राहत मिलेगी।

दीपावली से पूर्व यह निर्णय पडरौना नगर के लिए विकास की एक बड़ी सौगात सिद्ध हुआ है।


Related Post

Leave a Comment