मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत कुशीनगर पुलिस का व्यापक महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
⏭️ थाना क्षेत्रों में योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी, महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।


क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह ने थाना कप्तानगंज क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, महिला शक्ति लाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों का प्रचार-प्रसार कर पंपलेट वितरित किए गए।
एंटी रोमियो टीम ने संदिग्ध रूप से घूमने वाले युवकों को चेतावनी दी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने संवाद स्थापित कर महिलाओं व बालिकाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें।