19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापसी के संकेत

Spread the love

19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापसी के संकेत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना, प्रदेश में छिटपुट वर्षा में आएगी कमी

लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के मध्य भारत से गुजरते हुए आज पश्चिमी तट पार कर पाकिस्तान की ओर आगे बढ़ने के साथ ही प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में आगामी 24 घंटे के बाद धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी द्रोणी का पूर्वी छोर धीरे-धीरे अपनी सामान्य स्थिति की ओर खिसक रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते प्रदेश में हो रही छिटपुट वर्षा में भी उत्तरोत्तर कमी आने के संकेत हैं।

19 सितंबर के आसपास पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने तथा पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापसी शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

इस बीच प्रदेश में प्रादेशिक वर्षा विचलन घटकर -4 प्रतिशत तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में वर्षा गतिविधियों में कमी आने के साथ ही मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

सच्ची रिपोर्ट कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *