भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री का भव्य स्वागत

Spread the love

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री का भव्य स्वागत

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर हुई चर्चा

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला पदाधिकारियों की मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को कुशीनगर स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन ने कहा कि संगठन भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण से पार्टी जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत करने के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करना चाहिए।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने मंडलों में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की रणनीति पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र एवं पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर राधेश्याम गोंड, हरिशंकर राय, विवेकानंद शुक्ल, विजय शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, डॉ. टीएन राव, डॉ. सीमा गुप्ता, पशुपति जायसवाल, प्रवीण गुंजन, रमेश सिंह, मीनू जिंदल, विश्वरंजन कुमार आनंद, धनन्जय राय, रोशनी भारती, हरि गोविंद रौनियार, ज्ञानविक्रम सिंह, कन्हैया शर्मा, कन्हैया कुशवाहा, नन्द किशोर नाथानी, सुदर्शन पाल, अजय राय, शैलेन्द्र तिवारी, रविन्द्र प्रसाद, कन्हैया गोंड, शाही फैजान खान, अमित राय, शैलेन्द्र सिंह, नमो नारायण मौर्य सहित सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *