राजस्व मामलों में संवेदनशील हैं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक
जनसुनवाई में पीड़ित की समस्या पर तत्काल संज्ञान, लेखपाल-कानूनगो को तलब कर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कसया। कसया तहसील में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक राजस्व मामलों में संवेदनशीलता के साथ सुनवाई को लेकर चर्चा में हैं। जनसुनवाई के दौरान पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित लेखपाल एवं कानूनगो को तलब किया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित राजस्व अभिलेख एवं विवाद के विषय का अवलोकन कर मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले का परीक्षण कर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई में अधिकारियों को मौके पर तलब कर शिकायत की स्थिति समझने और कार्रवाई के निर्देश देने से फरियादियों में भी त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है।

