
बाल वाटिका विद्यालय में फहरा तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के गीत
सांडी खुर्द, कुशीनगर।
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राम जियावान मौर्या ने पडरौना विकास खंड के ग्राम सांडी खुर्द स्थित बाल वाटिका विद्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देते हुए उन्होंने देश की आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने का आह्वान किया।


ध्वजारोहण के इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र बहादूर सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विष्णु (सांडी खुर्द), समाजसेवी नंदकिशोर तिवारी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा, जिससे वातावरण उल्लास और गर्व से भर गया।
रिपोर्ट – के.एन. साहनी, सच्ची रिपोर्ट कुशीनगर