हर घर तिरंगा, हर दिल में भारत – शैल चिकित्सालय ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

कुशीनगर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रबिन्द्र नगर स्थित शैल चिकित्सालय, दमवतिया की ओर से देशवासियों को एक विशेष संदेश दिया गया।
चिकित्सालय के प्रॉप्राइटर डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि “आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व, सम्मान और बलिदान की अमर कहानी है। हमें उन वीर सपूतों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें यह स्वतंत्रता दिलाई।”
उन्होंने “हर घर तिरंगा” अभियान को देश की एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारत के कोने-कोने में बसने वाला हर भारतीय तिरंगे को सलाम करे और देश की प्रगति में अपना योगदान दे।
डॉ. मिश्रा ने आगे कहा— “रोगियों को उत्तम चिकित्सा प्रदान करना ही हमारा धर्म है, और स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत का आधार है।”
इस मौके पर शैल चिकित्सालय परिवार ने सभी देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं दीं।
अंत में डॉ. मिश्रा ने जयकारा लगाया—
“जय हिन्द! जय भारत! वन्दे मातरम्!”