हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुस्तकालय में तिरंगा वितरण
हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुस्तकालय में तिरंगा वितरण
पडरौना, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद् पडरौना के प्रथम तल स्थित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी पुस्तकालय में आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।





नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बच्चों से संवाद करते हुए तिरंगे के महत्व, उसके तीन रंगों के प्रतीकात्मक अर्थ और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने परिवार और पड़ोस को भी इस अभियान से जोड़ें, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर पूरा नगर तिरंगे की रोशनी में जगमगाए।
पुस्तकालय का वातावरण देशभक्ति गीतों, बच्चों की हंसी-खुशी और नारों से गूंज उठा। बच्चों ने तिरंगे के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए तथा स्मृति के लिए फोटो खिंचवाए।
इस अवसर पर पुस्तकालय संचालक निशा गुप्ता और छात्र-छात्राएं अनामिका, संजना मिश्रा, नेहा जायसवाल, दिशा जायसवाल, अर्चना विश्वकर्मा, अक्षय वर्मा, अनुराग चंद्र, नीतीश शुक्ला, दीपक खरवार, राहुल भारती सहित सभी ने इस पहल को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।
रिपोर्ट — के एन साहनी, पडरौना कुशीनगर