एसपी कुशीनगर ने विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की, 6 लाइन हाजिर, 6 पर प्रारंभिक जांच के आदेश

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में सर्किल सदर, कसया व खड्डा के सभी थानों के विवेचकों के साथ सीसीटीएनएस पोर्टल पर लंबित विवेचनाओं के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में सर्किल सदर से 30, कसया से 41 व खड्डा से 26 विवेचक मौजूद रहे।

एसपी ने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले 6 विवेचकों को लाइन हाजिर कर दिया गया, वहीं 6 विवेचकों पर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।

  • सदर सर्किल: थाना कोतवाली पडरौना से 1 विवेचक लाइन हाजिर, थाना तुर्कपट्टी से 2 विवेचक लाइन हाजिर, 2 पर प्रारंभिक जांच, थाना जटहाँ बाजार से 1 विवेचक लाइन हाजिर।
  • खड्डा सर्किल: थाना खड्डा से 1 विवेचक पर प्रारंभिक जांच, थाना नेबुआ नौरंगिया से 1 विवेचक पर प्रारंभिक जांच।
  • कसया सर्किल: थाना कसया के 2 विवेचकों को लाइन हाजिर कर उनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश।

एसपी ने IGRS प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच, विधिक कार्यवाही में तेजी, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर अंकुश, महिलाओं-बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कुशीनगर पुलिस ने दोहराया कि अपराध नियंत्रण व जनसुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता लगातार मजबूत की जाएगी।


Related Post

Leave a Comment