13 अगस्त को 12:00 बजे एसपी कार्यालय कुशीनगर पर पूर्वांचल गांधी करेंगे सत्याग्रह


पुजारी भास्कर की मौत के सच की मांग को लेकर 13 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सत्याग्रह

कुशीनगर। शांतिवन पुस्तकालय के संचालक डॉ. संपूर्णानंद गांधी ने कहा है कि वे पुजारी भास्कर (निवासी मथौली, थाना कसया) की मौत को लेकर प्रशासन को दोषी नहीं ठहरा रहे, बल्कि केवल इस घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

11 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 26 जुलाई और 07 अगस्त को भी पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज डिटेल निकालने का अनुरोध किया गया था, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह मामला ‘हत्या की साजिश’ है या ‘साधारण मृत्यु’।

पत्र में सवाल किया गया है कि इस दिशा में अब तक कुशीनगर पुलिस ने क्या प्रयास किए हैं। डॉ. गांधी ने चेतावनी दी कि यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो 13 अगस्त दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा। इसमें मृत पुजारी भास्कर के परिवारजन शामिल होंगे, किन्तु कोई राजनीतिक दल या बाहरी व्यक्ति भाग नहीं लेगा।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पीड़ित परिवार के पक्ष में है और इसका एकमात्र उद्देश्य पुजारी भास्कर की मौत/हत्या के सच को उजागर करना है, न कि पुलिस विभाग को बदनाम करना।
पत्र की प्रति अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, क्षेत्राधिकारी कसया एवं थाना अध्यक्ष कसया को भी भेजी गई है।


Related Post

Leave a Comment