स्नेहिल बहन चित्रा त्रिपाठी जी से आत्मीय भेंट


स्नेहिल बहन चित्रा त्रिपाठी जी से आत्मीय भेंट

ABP NEWS एंकर चित्रा त्रिपाठी के साथ विनोद सिंह राजपूत

कुशीनगर। हमारे दिल में हमेशा अपने भाई के समान स्नेह और प्यार बरसाने वाली ABP NEWS की दबंग एंकर बहन चित्रा त्रिपाठी जी से आज मिलना मेरे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं था।
एक मांगलिक बेला पर उनके घर पहुँचने का अवसर मिला, जहाँ बहन चित्रा जी के सहज, सरल और अपनत्व भरे स्वभाव ने मन को छू लिया।

सबसे सुखद क्षण तब आया, जब मुझे उनकी पूज्यनीय माता जी के चरण स्पर्श करने और आशीर्वाद पाने का अवसर मिला। यह पल मेरे लिए किसी पुण्य से कम नहीं था — जैसे मां के चरणों में बैठकर आशीर्वाद लेना जीवन की सबसे बड़ी निधि हो।

इस आत्मीय भेंट ने रिश्तों की उस मिठास को और गहरा कर दिया, जो खून के रिश्तों से भी बढ़कर होती है।
विनोद सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष करणी सेना कुशीनगर

रिपोर्ट: के. एन. साहनी


Related Post

Leave a Comment