कुशीनगर में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर, 4 अगस्त 2025 (रविन्द्रनगर धूस पुलिस)।
जनपद कुशीनगर के थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, सरकारी मुहरें, आधार कार्ड, 8 लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, 10 कूट रचित सरकारी मुहरें, 15 फर्जी आधार कार्ड, 15 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और 5100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है

पुलिस को इस फर्जीवाड़े की सूचना एक जन्म प्रमाणपत्र के संदिग्ध जारी होने के बाद मिली थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी और स्वाट टीम प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर 4 अगस्त को कार्यवाही की गई। जांच में पता चला कि यह गिरोह “DIGITAL BUDDY” नामक संस्था के नाम से ऑनलाइन माध्यम से लोगों से संपर्क कर फर्जी दस्तावेज बनाता था।

पूछताछ में हुआ खुलासा

मुख्य आरोपी संजीव निझार है, जिसका संचालन मोहन कुमार गोंड के नाम पर हो रहा था। यह गिरोह कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के नाम पर दिल्ली, गोरखपुर, आजमगढ़ आदि स्थानों से जुड़े युवकों को सदस्य बनाकर प्रशिक्षण देता और फिर उनसे दस्तावेज तैयार करवाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. मोहन कुमार गोंड पुत्र राम सेवक (थाना रामकोला निवासी)
  2. दिलीप कुमार चौधरी पुत्र नेमचन्द्र (थाना बखरी, बिहार निवासी)
    1. अर्जुन कुमार पुत्र दिनेश (थाना विशुनपुरा निवासी)
    1. अजय कुमार पुत्र झुरई (थाना रामकोला निवासी)
  3. मनोज कुमार पुत्र शिवकुमार (थाना कप्तानगंज निवासी)

बरामदगी का ब्यौरा:

  1. 8 लैपटॉप
  2. 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  3. 10 फर्जी सरकारी मुहरें
  4. 15 फर्जी आधार कार्ड
  5. 15 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
  6. ₹5100 नकद
  7. अन्य दस्तावेज

गिरफ्तार करने वाली टीम:

स्वाट टीम प्रभारी बृजेश सिंह

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी

उ0नि0 अजय सिंह, उ0नि0 संजय कुमार

हे0का0 प्रमोद, रविन्द्र, अनूप, राजन, अजीत, राजेश

मु0अ0सं0 009/2025, धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादंवि, 111(1), 61(2) बीएस एक्ट, व 67 ए आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने इस सफलता पर टीम को सराहना दी है और आगे भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Post

Leave a Comment