जटहां रोड पर चाकूबाजी में युवक की मौत, सात आरोपी गिरफ्तार – कुशीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के जटहां रोड पर मंगलवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 19 वर्षीय युवक सागर कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
🔴 क्या है मामला?
बीती रात (29 जुलाई) को सागर कुमार (उम्र 19) और अंशु पटेल (उम्र 18) के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए और मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इसी दौरान चाकूबाजी हुई जिसमें सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
👮♂️ गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- राज वर्मा – रामधाम पोखरा
- करन चौहान – कसेरा टोली
- आजाद सिंह – इंदिरा नगर
- आदित्य सिंह उर्फ लड्डू – बाड़ी टोला
- रोशन उर्फ ठाकुर – जटहां रोड
- प्रिंस यादव – सरदार पटेल नगर
- हैप्पी सिंह – बेलवा जंगल
सभी आरोपी 18 से 20 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।
👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर चन्दन प्रजापति, चन्दन मौर्या, रिजवान अहमद, आकाश सिंह, राहुल कुमार, निरंजन साहू, महिला उपनिरीक्षक प्रगति जायसवाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
📢 एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा का बयान:
“हत्या जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कुशीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्यवाही जारी है।”
📺 खबरों के लिए बने रहें “सच्ची रिपोर्ट चैनल” के साथ
📍 रिपोर्ट: गोलू गुप्ता, कुशीनगर