“सच्ची रिपोर्ट” पर बड़ी खबर | कुशीनगर से खौफनाक वारदात

गांव में बालू पर चढ़े अबोध बालक से शुरू हुआ विवाद, दबंगों ने पूरे परिवार पर बोला जानलेवा हमला, युवती से की अश्लील हरकत
रिपोर्टर: तेजप्रताप सिंह | कुशीनगर
🗓️ दिनांक: 27 जुलाई 2025
🕔 शाम करीब साढ़े चार बजे
थाना बिशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खलवा पट्टी बाजार टोले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बालू पर चढ़े एक मासूम बच्चे की वजह से शुरू हुआ विवाद कुछ ही पलों में खून-खराबे में बदल गया।
➡️ जानकारी के अनुसार, रोहित पुत्र गामा ने बालक को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। यह देख जब विद्यावती कुमारी पुत्री कैलाश ने कारण जानना चाहा, तो गांव के कुछ दबंगों ने हमला बोल दिया।
👊 हमले में शामिल थे –
• प्रेम पुत्र मैनेजर
• छोटेलाल पुत्र बृक्षा
• दामोदर पुत्र बृक्षा
• मैनेजर पुत्र बृक्षा
⚠️ छोटेलाल ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती उसे बाहों में जकड़ लिया और अश्लील हरकतें करते हुए उसकी अस्मिता को तार-तार कर दिया। इस छीना-झपटी में पीड़िता के कपड़े भी फट गए।
🔨 इसके बाद प्रेम ने लोहे की रॉड से विद्यावती के सिर पर जोरदार हमला किया। पीड़िता लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ी।
👵 हमले में सिगासिनी देवी पत्नी स्वर्गीय सत्तन और कौशली देवी पत्नी कैलाश निषाद को भी गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को दुदही स्थित मौलहिया सीएचसी में भर्ती कराया गया।
🚔 थाने को दी गई लिखित सूचना पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अगली सुबह पीड़ित परिवार पुलिस कप्तान कार्यालय कुशीनगर पहुंचा और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
📣 पीड़ित परिवार ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है और खुद को असुरक्षित बताया है।
🛑 आप देख रहे हैं — “सच्ची रिपोर्ट” | जहां सच की होती है साफ-साफ रिपोर्टिंग
📺 रिपोर्ट: तेजप्रताप सिंह, सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर