
कुशीनगर जनपद के आज़ाद चौक सुबूधिया 15, मिल क्षेत्र में स्थित आदर्श चिकित्सालय ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बनकर उभर रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ यह 20 बेड का अस्पताल अब क्षेत्रीय जनता के लिए राहत और विश्वास का केंद्र बन चुका है।
✅ उपलब्ध सुविधाएं:
एक्स-रे, ईसीजी, पैथोलॉजी लैब
फुल मेडिकल स्टोर – आवश्यक सभी दवाएं उपलब्ध
मरीजों को हॉस्पिटल लाने और इलाज के बाद घर पहुँचाने की निःशुल्क सुविधा
अस्पताल में इमरजेंसी रूम विस्तार की प्रक्रिया में है
बच्चों के डॉक्टर (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) ऑन कॉल 24 घंटे उपलब्ध
सेवा दे रहे डॉक्टरों की जानकारी:
डॉ. सारंग अग्रवाल (एम.एस., ऑर्थो)
गोरखपुर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ हर शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक मरीजों को देख रहे हैं।
हड्डी, नस और जोड़ से जुड़ी बीमारियों के लिए लोग अब महानगर नहीं, सीधे सुबूधिया आ रहे हैं।
डॉ. बैदुल हक (एम.एस.)
सर्जरी में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. बैदुल हक ऑन कॉल 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। आपात स्थिति में उनका अनुभव मरीजों को त्वरित राहत देने में सहायक है।
डॉ. अफ़ज़ल अंसारी (MBBS)
जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. अफ़ज़ल ने बताया कि – “रोगियों की सेवा करना ही इस हॉस्पिटल का उद्देश्य है।”
बुखार, संक्रमण, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी सामान्य बीमारियों का इलाज सहज और निःशुल्क परामर्श के साथ किया जा रहा है।
डाक्टर अफजल अंसारी भविष्य की योजना
अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि आने वाले समय में इमरजेंसी सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही महिला रोग विशेषज्ञ एवं डेंटल यूनिट की स्थापना की भी योजना है।
आदर्श चिकित्सालय न केवल इलाज का केंद्र है, बल्कि सेवा भाव का सच्चा प्रतीक बनता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह एक बड़ी राहत और प्रगतिशील पहल है।
रिपोर्ट: काशीनाथ, विशेष संवाददाता, कुशीनगर