जटहां बाजार थाने की कमान आलोक यादव को मिला”
यादव नें कहा “शांति व्यवस्था व कानून का पालन हमारी प्राथमिकता”
रिपोर्ट: के. एन. सहानी, सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर
कुशीनगर। जिले की स्वाट टीम के जांबाज प्रभारी आलोक यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा जटहां बाजार थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। अपने बेहतरीन नेतृत्व और आपराधिक मामलों में तेज कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले आलोक यादव ने अपने नई जिम्मेदारी संभालते ही स्पष्ट किया कि “शांति व्यवस्था बनाए रखना और कानून का सख्ती से पालन कराना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।”
नवागत थानाध्यक्ष आलोक यादव ने कहा कि जनता को पुलिस से भय नहीं, विश्वास होना चाहिए। फरियादी बिना किसी डर के अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचाएं, यही हमारी कोशिश रहेगी। समाजविरोधी और अवांछनीय तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

श्रावण मास के मद्देनज़र थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
आलोक यादव ने कहा, “पुलिस कप्तान द्वारा दी गई यह बड़ी जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा, जनता की सेवा और सुरक्षा ही मेरा संकल्प है।”