स्वास्थ्य सेवकों के प्रशिक्षण की मांग

कुशीनगर
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान और सरकारी प्रशिक्षण दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कुशीनगर जनपद में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से सैकड़ों स्वास्थ्य सेवकों ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वास्थ्य सेवक दिन-रात, बारिश-गर्मी की परवाह किए बिना जनता की सेवा में लगे रहते हैं, फिर भी सरकार की नजर में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस सम्मान की लड़ाई को संगठित रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. रत्नेश सिंह ने संगठन की नीतियों पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवकों को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने की, जबकि जिला संयोजक रामनारायण यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।बैठक में जयदेव विश्वास सीपू कुमार राकेश तैयब राकेश गुप्ता अख्तर पिंटू समेत सैकड़ों स्वास्थ्य सेवक मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Comment