सुकरौली में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

हाटा(जगदीश सिंह) कुशीनगर
सुकरौली विकासखंड के सभागार में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके जीवन और कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। मोतीचक की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना प्रदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. मुखर्जी के बलिदान और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री बाबू नंदन सिंह और सुकरौली मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप, राजेश गुप्ता,संजीव जायसवाल, रामप्रवेश कसौधन,अंकित मद्धेशिया, विभिन्न सभासद, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
सभी वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में काम करने का संकल्प लिया। मंडल क्षेत्र के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं की भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही।