कप्तानगंज में छात्रों के विवाद के बाद युवक की मौत, दो हिरासत में

कप्तानगंज में छात्रों के विवाद के बाद युवक की मौत, दो हिरासत में

कुशीनगर, 14 अगस्त 2026। थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा कप्तानगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

विवाद के दौरान करन साहनी (लगभग 21 वर्ष) को चोट लग गई। परिजन एवं अन्य लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले में रंजीत यादव तथा सोनू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस की ओर से जानकारी दी है।

पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

Related Post

Leave a Comment