अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता इलियास अंसारी ने किया पौधरोपण, गरीब महिलाओं को वितरित की साड़ियां

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेता इलियास अंसारी ने किया पौधरोपण, गरीब महिलाओं को वितरित की साड़ियां

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जनाब इलियास अंसारी द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र (साड़ी) वितरित कर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाजवादी विचारधारा एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से बातचीत में कई समर्थकों ने कहा कि जनाब इलियास अंसारी लगातार क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। समर्थकों ने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे इलियास अंसारी को विधायक बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना रहा।

रिपोर्ट : जमशेद अहमद तुर्कपट्टी

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar