
ओपीडी में संवेदनशील व्यवहार, धैर्यपूर्वक सुनवाई और बेहतर चिकित्सकीय परामर्श से स्वास्थ्य सेवा को दे रहे सकारात्मक दिशा
रामकोला, कुशीनगर (सच्ची रिपोर्ट)।
स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चिकित्सक की जिम्मेदारी केवल दवाएं लिखने तक सीमित नहीं होती, बल्कि मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, उनकी बीमारी को समझना, उचित चिकित्सकीय परामर्श देना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में मार्गदर्शन करना भी एक अच्छे चिकित्सक की पहचान होती है। इसी जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव के साथ चिकित्सक डॉ. धीरज सिंह मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. धीरज सिंह पूर्व में कुबेरस्थान में प्रभारी चिकित्साधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में ओपीडी के माध्यम से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। यहां पहुंचने वाले मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनने, आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय सलाह देने तथा उपचार की उचित दिशा बताने में उनकी भूमिका सामने आ रही है।
मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, उपचार के दौरान गंभीरता और अपने चिकित्सकीय दायित्वों के प्रति सजगता उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण पक्ष माना जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों के लिए चिकित्सक का व्यवहार और परामर्श भी काफी मायने रखता है, क्योंकि बीमारी के समय उचित उपचार के साथ भरोसा और संतोष भी मरीजों को राहत देने में सहायक होता है।
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की बढ़ती संख्या और सीमित संसाधनों के बीच प्रत्येक मरीज की समस्या सुनना तथा उपचार करना चिकित्सकों के लिए चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होती है। ऐसे परिस्थितियों में धैर्य, अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ चिकित्सकीय दायित्व निभाना स्वास्थ्य व्यवस्था की सकारात्मक छवि को मजबूत करता है।
के. एन. साहनी
सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर
