संकल्प से सिद्धि तक अभियान 11 जून को होगा शुरू

दुर्गेश राय जिलाध्यक्ष कुशीनगर भाजपा

प्रदर्शनी, प्रेस वार्ता व प्रोफेशनल मीट के जरिए गिनाई जाएंगी उपलब्धियां

जगदीश सिंह, पडरौना कुशीनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर 9 जून सोमवार से ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नामक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी जाएगी।
कुशीनगर जिला में 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ता, प्रोफेशनल मीट और प्रदर्शनी के उद्घाटन के जरिए अभियान की शुरुआत होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को संकल्प से सिद्धि अभियान के अन्तर्गत सांसद विजय कुमार दूबे दोपहर 12 बजे रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। अपराह्न 01 बजे होटल लीला गैलेक्सी देवरिया रोड कसया में सांसद विजय कुमार दूबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व सभी विधायकों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता के जरिए केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। और अपराह्न 01:30 बजे होटल लीला गैलेक्सी में ही प्रोफेशनल मीट आयोजित किया जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दूबे का उद्बोधन होगा।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar