शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे समर कैंप का हुआ समापन

शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे समर कैंप का हुआ समापन

जगदीश सिंह,हाटा कुशीनगर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देश पर 21 मई 2025 से 10 जून 2025 तक समर कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में प्रतिदिन सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक संचालित हुआ।
खंड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार के नेतृत्व में 122 शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों द्वारा 61 विद्यालयों में यह समर कैंप सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कैंप के दौरान बच्चों को खेल, योगासन, गतिविधियाँ तथा विभिन्न प्रकार के जीवनोपयोगी कौशल सिखाए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों व समुदाय की सक्रिय सहभागिता, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की कार्य के प्रति निष्ठा तथा एआरपी इन्द्रजीत प्रसाद, रविंद्र सिंह, अनुराग सिंह एवं सत्यानंद प्रजापति के नियमित पर्यवेक्षण से ही समर कैंप को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सका।
खंड शिक्षा अधिकारी ने समर कैंप संचालन में लगे समस्त शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, बच्चों एवं समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर भगवंत कुमार मिश्र ईशा अली अंसारी सतीश चंद अनिल यादव सविता सिंह मीना कुशवाहा अजीत कुमार रेनू सिंह सुमन सिंह पवन कुमार विजयलक्ष्मी गीता पटेल एवं अनुराधा सिंह सहित अन्य ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar