मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, संदिग्ध स्थिति में शव माइनर नाले से बरामद

जगदीश सिंह,हाटा कुशीनगर
हाटा कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर माइनर नहर में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान पड़री गौरा, हाटा निवासी 38 वर्षीय अनिल पुत्र हरी के रूप में हुई है। वह अपनी बहन को देवतहा गांव छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी बाइक और बाद में उसका शव नहर में बरामद हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अनिल को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुछ देर के लिए आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस ने संयम और सूझबूझ के साथ स्थिति को संभाल लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar