हांसखोर में अधूरी योजना बनी मुसीबत

जगदीश सिंह,हाटा कुशीनगर

विकासखंड सुकरौली के हांसखोर गांव में दो वर्ष पूर्व जलापूर्ति योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से मुख्य सड़क को पूरी तरह से खोद दिया गया, लेकिन न तो जलापूर्ति शुरू हुई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई। अधूरा कार्य छोड़ ठेकेदार चला गया, जिससे ग्रामीणों की उम्मीदें अधूरी रह गईं। ग्रामीणों का कहना है कि जब कार्य प्रारंभ हुआ था, तब उन्हें उम्मीद जगी थी कि अब शुद्ध पेयजल मिलेगा। मगर आज तक न तो पानी मिला न ही टूटी सड़क की सुध ली गई। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए आवागमन कठिन हो गया है। स्थानीय निवासी मोहनलाल सिंह, राजन राजभर, डॉ. फूलबदन सिंह, संदीप, प्रेमनारायण, सुनील भारती, सुमेर प्रसाद, सोनू ओझा और समाजसेवी अमरनाथ यादव बताते हैं कि ग्राम प्रधान के प्रयास से सड़क की आंशिक मरम्मत अवश्य हुई पर वह भी अधूरी रह गई।
ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत शीघ्र कराई जाए तथा अधूरी जलापूर्ति योजना को तत्काल पूरा किया जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar