कसया तहसील में श्रद्धा के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

Spread the love

कसया तहसील में श्रद्धा के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की पुष्पांजलि

अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कुशीनगर। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को तहसील कसया के सभागार में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार राहुल खरवार सहित तहसील के कानूनगो, लेखपाल एवं कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *