सपहा में सड़क निर्माण में अनियमितता की खबर का हुआ असर, टूटी सड़क की कराई गई मरम्मत,,

खबर का असर: खबर चलने के बाद सड़क की हुई मरम्मत,,


सपहा में सड़क निर्माण में अनियमितता की खबर का हुआ असर, टूटी सड़क की कराई गई मरम्मत,,


कुशीनगर। सपहा क्षेत्र में हाल ही में कराए गए सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण सड़क के धंसने और क्षतिग्रस्त होने की खबर ओम पत्रिका न्यूज द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई गई। सड़क के टूटे एवं धंसे हिस्से को दुरुस्त कराकर निर्माण कार्य को पुनः पूरा कराया गया।
स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत होने पर राहत जताते हुए कहा कि समय रहते समस्या की ओर जिम्मेदारों का ध्यान गया, जिससे आवागमन में हो रही परेशानी दूर हुई।
ओम पत्रिका न्यूज की खबर का असर सामने आया और संबंधितों की कार्रवाई के बाद सड़क को दुरुस्त कराकर कार्य संपन्न कराया गया।
ओम पत्रिका न्यूज — खबर वही, जो असर करे।

Related Post

Leave a Comment