करन साहनी हत्याकांड का खुलासा, दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार,,

करन साहनी हत्याकांड का खुलासा, दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार,,
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
कप्तानगंज/कुशीनगर। करन साहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा (आलाकत्ल) भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डा. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कप्तानगंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को सेन्ट जेवियर्स स्कूल के पास बच्चों के स्कूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में ईंट-पत्थर से हमला किया गया था। इसी दौरान करन साहनी पुत्र रामभवन साहनी के सिर में ईंट के टुकड़े से गंभीर चोट लग गई। इलाज के दौरान करन साहनी की मौत हो गई थी। मामले में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 290/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले में रंजीत यादव पुत्र रामकृपाल यादव, निवासी मथौली बाजार रानीपार उर्फ हरैया, थाना कप्तानगंज, उम्र करीब 18 वर्ष तथा अमरेन्द्र यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र राम आशीष यादव, निवासी मथौली बाजार रानीपार उर्फ हरैया, थाना कप्तानगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त 01 अदद ईंट का टुकड़ा (आलाकत्ल)
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम विवेचनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक कुलदीप मौर्या, उपनिरीक्षक अंकित सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सचिन दिवाकर, कांस्टेबल विनोद शर्मा, संतोष चौहान, अनिल यादव, अजय यादव, शैलेष चौहान, प्रेमशंकर चौधरी एवं रोशन त्रिपाठी शामिल रहे।

Related Post

Leave a Comment

करन साहनी हत्याकांड का खुलासा, दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार,,रिपोर्ट: के. एन. साहनीकप्तानगंज/कुशीनगर। करन साहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा (आलाकत्ल) भी बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा … Read more