
जनसुनवाई में एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने सुनी किसानों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश,,
कुशीनगर (कसया):
तहसील कसया कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा (PCS) ने किसानों एवं अन्य फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को समयबद्ध न्याय एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनसुनवाई के दौरान नायब तहसीलदार संदीप यादव, कानूनगो ब्रजेश मणि त्रिपाठी, मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, बाबू विशाल सिंह तथा पेशकार अमानत अली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा से निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय की उम्मीद जताई और कहा कि उनकी जनसुनवाई से आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की नई उम्मीद मिली।

तेजप्रताप सिंह
— सच्ची रिपोर्ट