भारतीय उद्योग व्यापार परिषद न्यास भारत की बैठक संपन्न, संतोष जायसवाल बने प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय उद्योग व्यापार परिषद न्यास भारत की बैठक संपन्न, संतोष जायसवाल बने प्रदेश अध्यक्ष

पडरौना, कुशीनगर। भारतीय उद्योग व्यापार परिषद न्यास भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नगर स्थित शिवराम होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी अशोक टिबड़ेवाल ने की, जबकि संचालन संजय शर्मा ने किया।

बैठक में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने संतोष जायसवाल को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। घोषणा होते ही उपस्थित व्यापारियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार परिषद न्यास भारत व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए नगर इकाई के गठन की जिम्मेदारी विनय जायसवाल को सौंपते हुए उन्हें नगर संयोजक नियुक्त किया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, राजेश तुलस्यान एवं अखिलेश गोयल ने डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक टिबड़ेवाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया। डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता ने भी व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गोयल एवं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष जायसवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक में सुरेश जायसवाल, गोपाल गुप्ता, नीरज टिबड़ेवाल, विशाल जायसवाल, भीखम प्रसाद, जिला संगठन मंत्री मंटू कुमार शर्मा, जिला फूड मंत्री शिव प्रकाश, इंद्रजीत कुशवाहा, धनंजय जायसवाल, पप्पू सोनी, गिरजा शंकर गुप्त, गुड्डू जी, विंध्याचल जायसवाल, अमित कुमार वर्मा, डब्लू जी सोनी, दीनानाथ गोंड, हिमांचल शर्मा, कृष्ण मुरारी, राकेश गोयल, प्रमोद गोयल, भीम दुबे, प्रदीप कसेरा, कृष्णा स्टूडियो, राजेश गुप्ता, मुकेश गोयल, राकेश मद्धेशिया, भगत गुप्ता, नीरज गोयल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

के एन साहनी

सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment