कुशीनगर।
जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी आबकारी इंस्पेक्टरों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण कर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी इंस्पेक्टर अपने क्षेत्र की देशी, विदेशी एवं बीयर की दुकानों का नियमित रूटीन निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान दुकानों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित समय पर संचालन, स्टॉक का सत्यापन तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इसके साथ ही अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर कड़ी नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जनपद में सुरक्षित, पारदर्शी एवं नियमसम्मत आबकारी व्यवस्था बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सच्ची रिपोर्ट
जनहित में जारी

