यातायात व्यवस्था में सुधार से यात्रियों को मिली राहत, सफर हुआ सुगम

यातायात व्यवस्था में सुधार से यात्रियों को मिली राहत, सफर हुआ सुगम


कसया, कुशीनगर।
एक समय ऐसा था जब कसया का प्रमुख चौराहा घंटों जाम की समस्या से जूझता था। राहगीरों और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे लोगों को भारी असुविधा होती थी। लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात निरीक्षक अश्विनी कुमार की तैनाती के बाद यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।
यातायात पुलिस की सक्रियता और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के चलते अब चौराहे पर वाहनों का आवागमन पहले की तुलना में काफी सुचारु हो गया है। यातायात निरीक्षक अश्विनी कुमार के निर्देशन में पुलिसकर्मी कड़ी धूप, बारिश और सर्दी के बावजूद लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं। वे न केवल वाहनों को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराते हैं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी करते हैं। एस आई रमेश सिंह, सुनील पाण्डेय, बीरेंद्र यादव, कमलेश राय, प्रमोद गौतम ने मोर्चा संभाल रखा
यातायात पुलिस समय-समय पर मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल रास्ता साफ कराकर वाहनों की आवाजाही सामान्य बनाए रखती है। इसके परिणामस्वरूप यात्रियों का समय बच रहा है और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार यातायात व्यवस्था पर निरंतर ध्यान दिया जाता रहा, तो कसया क्षेत्र में जाम की समस्या पर स्थायी रूप से नियंत्रण पाया जा सकता है। यातायात पुलिस की यह कार्यशैली आमजन के लिए राहत का कारण बनी हुई है।

Related Post

Leave a Comment

यातायात व्यवस्था में सुधार से यात्रियों को मिली राहत, सफर हुआ सुगम कसया, कुशीनगर।एक समय ऐसा था जब कसया का प्रमुख चौराहा घंटों जाम की समस्या से जूझता था। राहगीरों और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे लोगों को भारी असुविधा होती थी। लेकिन पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात निरीक्षक अश्विनी कुमार की तैनाती … Read more