सिद्ध बाबा के मार्ग पर जानलेवा गड्ढा, श्रद्धालु और राहगीर परेशान
पडरौना–तमकुहीराज मार्ग पर जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, स्थानीय लोगों ने उच्चीकृत सड़क निर्माण की उठाई मांग
कुशीनगर। जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन सिद्धपीठ सिधुआ स्थित सिद्ध बाबा मंदिर तक जाने वाले पडरौना–तमकुहीराज मुख्य मार्ग पर बना विशाल गड्ढा श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। बरसात हो या गर्मी, इस स्थान पर हमेशा जलभराव और कीचड़ बना रहता है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु, छात्र, व्यापारी और आम नागरिक गुजरते हैं। गड्ढे में पानी भर जाने के कारण इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो जाते हैं। कई बार दुर्घटनाएं होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय नागरिक जनार्दन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, रमेश चौहान, अमरजीत खरवार और पवन खरवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। उनका कहना है कि केवल गड्ढा भरना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि सड़क का उच्चीकृत (ऊंचा) पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो सके और श्रद्धालुओं व आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
सिद्ध बाबा के मार्ग पर जानलेवा गड्ढा, श्रद्धालु और राहगीर परेशान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar