जनसुनवाई में पीड़ितों की फरियाद सुन एसडीएम ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा,,

जनसुनवाही करते डाoसंतराज सिंह


जनसुनवाई में पीड़ितों की फरियाद सुन एसडीएम ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा,,


कसया, कुशीनगर | रिपोर्ट: के. एन. साहनी,,


कसया तहसील में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. संतराज सिंह बघेल (पीसीएस) ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पेंशन, आवास, रास्ता, पारिवारिक एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। एसडीएम डॉ. बघेल ने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक फरियादी की समस्या का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।
जनसुनवाई के दौरान तहसील के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
रिपोर्ट: के. एन. साहनी
सच्ची रिपोर्ट | उत्तर प्रदेश

Related Post

Leave a Comment

जनसुनवाई में पीड़ितों की फरियाद सुन एसडीएम ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा,, कसया, कुशीनगर | रिपोर्ट: के. एन. साहनी,, कसया तहसील में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. संतराज सिंह बघेल (पीसीएस) ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई में … Read more