नवागत थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय ने संभाला कसया थाने का कार्यभार, बोले— दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, जगह जेल होगी

बिग ब्रेकिंग
नवागत थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय ने संभाला कसया थाने का कार्यभार, बोले— दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, जगह जेल होगी
कुशीनगर। कसया थाने के नवागत थानाध्यक्ष श्री इत्यानंद पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पक्ष समाधान करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। ऐसे लोगों की जगह जेल होगी।”
वर्ष 2017 बैच के सब इंस्पेक्टर श्री इत्यानंद पाण्डेय उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के मूल निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं और अपनी संवेदनशील कार्यशैली, निष्पक्ष पुलिसिंग तथा जनसुनवाई के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें कसया थाने का दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत गंभीरता से सुनी जाएगी और कानून के अनुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
सच्ची रिपोर्ट न्यूज़
के. एन. साहनी / टी.पी. सिंह

Related Post

Leave a Comment