कुशीनगर पुलिस कप्तान केशव कुमार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए 26 पुलिसकर्मियों का किया तबादला,,
सच्ची रिपोर्ट न्यूज, कुशीनगर।
जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों एवं महिला उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कुल 26 निरीक्षक/उपनिरीक्षक एवं महिला उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार को बरवापट्टी से चौरा खास, प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह को कप्तानगंज से हाटा तथा उपनिरीक्षक इत्यानंद पाण्डेय को थानाध्यक्ष कसया थाने में ही मिली जिम्मेदारी। इसके अलावा 23 अन्य पुलिसकर्मियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने प्रशासनिक आवश्यकता एवं जनहित को देखते हुए यह फेरबदल किया है। माना जा रहा है कि इससे पुलिसिंग व्यवस्था में और अधिक तेजी आएगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
एसपी केशव कुमार की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।
रिपोर्ट : सच्ची रिपोर्ट न्यूज, कुशीनगर
