मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

कसया में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंद जिंदगी की

कुशीनगर(जगदीश सिंह)
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार, 28 जून 2026 को जनपद कुशीनगर सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

कसया स्थित सरकारी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्रप्रकाश एवं डॉ. मुकेश यादव ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि दो बूंद जिंदगी की बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियान में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। वहीं डॉ. युनुस ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर ही देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लक्ष्य को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशुतोष पांडेय, डॉ. यूसुफ अंसारी, डॉ. स्नेहा कुमारी, डॉ. अनामिका, फार्मासिस्ट संजय राय, बशीर अहमद, विनोद शाह, राकेश पांडेय, प्रकाश कुमार, प्रेम कुमार, एएनएम, सिस्टर सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Comment