सोनबरसा के पास भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन की मौत

हाटा-पिपराइच मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की भिड़ंत, तीन की मौत

ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट: प्रद्युम्न सिंह, कुशीनगर

कुशीनगर। जनपद के हाटा तहसील अंतर्गत हाटा-पिपराइच मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप हुई, जहां कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक पुरुष हाटा से पिपराइच की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे हाटा-अहिरौली सीमा क्षेत्र के निकट सोनबरसा गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही कार संख्या UP52BD5909 और बाइक संख्या UP57W2462 के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अहिरौली थाना पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी कसया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अहिरौली प्रवेंद्र राय ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त और अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post

Leave a Comment