24 जून को धर्मपुर बुजुर्ग में होगा विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम

24 जून को धर्मपुर बुजुर्ग में होगा विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम

कुशीनगर। ब्रह्माकुमारीज़ कुशीनगर द्वारा 24 जून 2026 (बुधवार) को सायं 5:30 बजे धर्मपुर बुजुर्ग स्थित शिव ज्योति भवन में “शांतिपूर्ण जीवन के लिए राजयोग द्वारा आत्म-उपचार” विषय पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रख्यात राजयोगी एवं प्रेरक वक्ता बीके डॉ. दीपक हरके तथा बीके डॉ. गंगाधर उपस्थित जनसमूह को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मिक सशक्तिकरण, तनाव मुक्ति, मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवन के रहस्यों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन बीके मीरा दीदी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को आत्मचिंतन, आत्मविश्वास एवं आंतरिक शांति प्रदान करता है, जिससे जीवन की चुनौतियों का सामना सहजता से किया जा सकता है। कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच तथा आध्यात्मिक उन्नति से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

यह कार्यक्रम शिव ज्योति भवन, धर्मपुर बुजुर्ग, निकट जानकी नगर चौराहा, जनपद कुशीनगर में आयोजित होगा। ब्रह्माकुमारीज़ कुशीनगर ने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों को परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया है।

ओम् शांति

मेडिटेशन रिपोर्ट : के.एन. साहनी

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar