डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर्स की कर्तव्यनिष्ठा का हुआ सम्मान
तहसील हाटा में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
कुशीनगर, जगदीश सिंह।
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर्स को शनिवार को तहसील हाटा मुख्यालय पर सम्मानित किया गया।
आयोजित सम्मान समारोह में उपजिला जनगणना अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह तथा चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीमती जया सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर्स रिंकू झा, प्रशान्त कुमार गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता (प्रवक्ता, राजकीय पॉलिटेक्निक मुजहना हाटा), डॉ. शालू मिश्रा, डॉ. बृजेश कुमार चौहान एवं अजय वर्मा (प्रवक्ता, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 15 अप्रैल से 07 मई 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इसके पश्चात 07 मई से 21 मई तक स्वगणना कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील परिसर के अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की स्वगणना प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। वहीं 22 मई से 20 जून 2026 तक चले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के दौरान कंट्रोल रूम से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव देकर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
उप जिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह ने फील्ड ट्रेनर्स की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण, जिम्मेदारी और सहयोग के कारण जनगणना कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सका। उन्होंने सभी सम्मानित प्रशिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित फील्ड ट्रेनर्स ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी प्रशासनिक कार्यों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कानूनगो नेबुलाल, कंप्यूटर ऑपरेटर विक्की, अमरनाथ द्विवेदी, पर्यवेक्षक, प्रगणक, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर्स की कर्तव्यनिष्ठा का हुआ सम्मानतहसील हाटा में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar