शांति भंग या विचारों का दमन?

गोरखपुर में गिरफ्तारी पर उठते सवाल

गोरखपुर उत्तर प्रदेश/सच्ची रिपोर्ट

कहावत है कि बच्चों से कराया गया काम कई बार ऐसा परिणाम दे जाता है, जिस पर बाद में पछताना पड़ता है। जब जिम्मेदार अधिकारी केवल अपने उच्चाधिकारियों को प्रसन्न करने के उद्देश्य से निर्णय लेते हैं, तो कभी-कभी उसके दूरगामी दुष्परिणाम सामने आते हैं।
हाल ही में गोरखपुर में सामाजिक चिंतक डॉ. संपूर्णानंद मल्ल को शाहपुर थाना पुलिस द्वारा उनके आवास से थाने बुलाया गया और बाद में उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद अनेक प्रश्न उठ रहे हैं, जिनका स्पष्ट उत्तर अभी तक जनमानस को नहीं मिल पाया है।
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। ऐसे में शहर में होने वाली महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर लोगों की स्वाभाविक जिज्ञासा रहती है। डॉ. मल्ल की गिरफ्तारी को लेकर भी विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। जनता जानना चाहती है कि यह कार्रवाई किन परिस्थितियों और किन आधारों पर की गई।
यदि कार्रवाई शांति भंग की आशंका से संबंधित धाराओं के अंतर्गत की गई है, तो यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि ऐसी आशंका का आधार क्या था। सामान्यतः शांति भंग की स्थिति दो पक्षों के बीच तनाव या विवाद से जुड़ी मानी जाती है, ऐसे में लोगों के मन में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि इस मामले में परिस्थितियां क्या थीं।
डॉ. संपूर्णानंद मल्ल लंबे समय से सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि वे अपने कार्यक्रमों और गतिविधियों की सूचना समय-समय पर प्रशासन को देते रहे हैं, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।
वर्तमान में डॉ. मल्ल जेल में हैं और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक हलकों में चर्चा जारी है। जनता अब प्रशासन की ओर से स्पष्ट तथ्य सामने आने की प्रतीक्षा कर रही है। यदि मामले में कोई गलतफहमी या प्रक्रियागत त्रुटि हुई है, तो उसका निराकरण भी समय रहते होना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही ही जनता के विश्वास को मजबूत करती है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar