धार्मिक संयोग से नागा बाबा संजीव गिरी से हुई मुलाकात

धार्मिक संयोग से नागा बाबा संजीव गिरी से हुई मुलाकात,,


गोरखपुर उत्तर प्रदेश कसया/कुशीनगर। शनिवार को कसया में हरिद्वार से आए नागा बाबा श्री श्री 1008 श्री संजीव गिरी महाराज से काशीनाथ साहनी की मुलाकात एक धार्मिक संयोग के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार बाबा संजीव गिरी भारत भ्रमण पर निकले हुए हैं और अपने निजी वाहन से मां कामाख्या देवी धाम की यात्रा पर जा रहे हैं।
काशीनाथ साहनी ने बताया कि उनकी मुलाकात पूर्व निर्धारित नहीं थी, बल्कि संयोगवश बाबा जी का वाहन उनके समक्ष आकर रुका। इस दौरान बाबा संजीव गिरी से धर्म, आध्यात्म और देश भ्रमण के विषय में संक्षिप्त चर्चा हुई।
बाबा संजीव गिरी ने बताया कि वे विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दे रहे हैं तथा वर्तमान यात्रा के क्रम में मां कामाख्या देवी के दर्शन हेतु प्रस्थान कर रहे हैं।
मुलाकात के दौरान बाबा जी ने काशीनाथ साहनी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समाज सेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। काशीनाथ साहनी ने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य और आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है।

Related Post

Leave a Comment