एसडीएम कसया के जनसुनवाई कार्यालय में नवागत नायब तहसीलदार राहुल खरवार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसडीएम कसया के जनसुनवाई कार्यालय में नवागत नायब तहसीलदार राहुल खरवार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,,


कसया, कुशीनगर। एसडीएम कसया के जनसुनवाई कार्यालय में नवागत नायब तहसीलदार राहुल खरवार ने शुक्रवार को आम जनता की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
नायब तहसीलदार राहुल खरवार ने कहा कि पीड़ितों की फरियाद सुनकर उसका समयबद्ध एवं न्यायोचित समाधान कराना ही उनका मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित न्याय एवं बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
जनसुनवाई में राजस्व विभाग से संबंधित कई प्रकरण प्राप्त हुए। इन मामलों में उन्होंने संबंधित क्षेत्रीय लेखपालों को प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराते हुए स्थलीय जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करें, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
रिपोर्ट : के. एन. साहनी
स्थान : कसया, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar