एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उन्हें निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे, जिनकी शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट: के एन साहनी
सच्ची रिपोर्ट

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar