जन चौपाल कार्यक्रम के तहत आरक्षित भूमि पर हुआ वृक्षारोपण, स्वच्छता का दिया संदेश

तहसील कसया में चलाया गया स्वच्छता अभियान


कसया, कुशीनगर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे जन चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील कसया परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान तहसील प्रांगण की साफ-सफाई कर आरक्षित भूमि पर वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार संदीप कुमार यादव, नायब तहसीलदार राहुल खरवार, कानूनगो बृजेश मणि, लेखपाल विनोद सिंह तथा फाजिलनगर के कानूनगो संजय राय सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
नायब तहसीलदार संदीप कुमार यादव ने कहा कि “जन चौपाल कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।”
नायब तहसीलदार राहुल खरवार ने कहा कि “सरकार की मंशा के अनुरूप जन जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता अपनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। जन सहभागिता से ही ऐसे अभियानों को सफल बनाया जा सकता है।”
अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों एवं कार्यक्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने आमजन से वृक्षों के संरक्षण तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।
रिपोर्ट : के. एन. साहनी
स्थान : कसया, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar