खराब मौसम के कारण उत्तराखंड दौरा स्थगित, राहुल गांधी ने जनता से मांगी क्षमा

खराब मौसम के कारण उत्तराखंड दौरा स्थगित, राहुल गांधी ने जनता से मांगी क्षमा
देहरादून/अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने उत्तराखंड का निर्धारित दौरा खराब मौसम के कारण स्थगित होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनना चाहते थे, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
राहुल गांधी ने बताया कि वह सुबह पंतनगर पहुंच चुके थे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा के लिए रवाना होना था। हालांकि खराब मौसम के कारण पायलट ने सुरक्षा कारणों से उड़ान भरने से इनकार कर दिया, जिसके चलते कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों, युवाओं, किसानों तथा प्रदेश के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जनता से संवाद करना था। साथ ही पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक और अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित थे, जिन्हें स्थगित करना पड़ा।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रकृति के आगे सभी को झुकना पड़ता है और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही दोबारा उत्तराखंड आएंगे और लोगों के बीच बैठकर उनकी बातों को सुनेंगे तथा प्रदेश के विकास और भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा कि उत्तराखंड की जनता के साथ उनका जुड़ाव मजबूत है और जल्द ही उनसे मुलाकात होगी।

राहुल गांधी

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar