भाजपा विधायक पी.एन. पाठक ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता के भाई का जाना हालचाल

भाजपा विधायक पी.एन. पाठक ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता के भाई का जाना हालचाल
कुशीनगर। आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्ध्या गांव में भाजपा नेता वीरेंद्र मिश्रा के छोटे भाई के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक पी.एन. पाठक उनके आवास पहुंचे। विधायक ने घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान विधायक श्री पाठक ने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने चिकित्सकों से समुचित उपचार सुनिश्चित करने की बात कही तथा ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
विधायक के आगमन पर परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar