दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सच्ची रिपोर्ट कुशीनगर
हाटा, कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार 7 जून 2026 को थाना कोतवाली हाटा पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 212/2026, धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मंटू सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम पिपरा उर्फ तितला, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, थाना कोतवाली हाटा
उपनिरीक्षक धीरेन्द्र वर्मा, थाना कोतवाली हाटा
कांस्टेबल सत्यम राय, एएचटीयू कुशीनगर
कांस्टेबल मनीष यादव, थाना कोतवाली हाटा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सच्ची रिपोर्ट कुशीनगर
“सत्य के साथ, जनता के बीच”

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar